फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या आज, श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू

विज्ञापन
फोटो-8- सोमवार को ही रामघाट पर मंदाकिनी में डुबकी लगाने पहुंचे हजारों श्रद्घालु। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। माघ माह की मौनी अमावस्या एक फरवरी मंगलवार को है। जिसे लेकर एक दिन पहले सोमवार से ही धर्मनगरी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा होने लगा है। रामघाट सहित अन्य तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालु परिवार सहित डट गए हैं। वहीं कोरोना काल को देखते हुए यूपी सीमा में प्रशासन ने कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं, जबकि मप्र शासन ने मेले पर प्रतिबंध लगाकर तीर्थ यात्रियों से चित्रकूट न आने की अपील की है।
विज्ञापन

मौनी अमावस्या में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते है। इस बार भी पर्व को लेकर श्रद्धालुओं मेें उत्साह देखा जा रहा है, एक दिन पहले ही धर्मनगरी क्षेत्र मेें आने शुरू हो गए हैं, जो एक फरवरी को शुभ मुहूर्त में मंदाकिनी नदी में डुबकी लगा परिक्रमा करेंगे। जबकि कोरोना काल को देखते हुए यूपी प्रशासन ने कोविड गाइड लाइन का पालन कर दर्शन करने के लिए निर्देश दिए हैं, जो लोग आएं वह मास्क जरूर लगाएं। वहीं मध्यप्रदेश शासन ने अमावस्या मेला पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिसके चलते सीमा क्षेत्र पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। सोमवार को मेला क्षेत्र में बडे़ वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी तो पैदल ही हजारों तीर्थयात्री मंदाकिनी स्नान के लिए पहुंचने लगे।
संयुक्त बैठक कर बनाई रणनीति
मेला क्षेत्र में अधिक भीड़भाड़ न बढे़, इसके लिए धर्मनगरी के मप्र क्षेत्र के पर्यटक बंगले में बैठक र्हुई। बैठक में चित्रकूट यूपी की तरफ से एएसपी शैलेंद्र कुमार राय, सीओ सदर शीतल प्रसाद पांडेय और एमपी क्षेत्र से नायब तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह, डीएसपी किरण कीरो, नया गांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे। बैठक में तय हुआ कि दोनों जिले के अधिकारी कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार, तीर्थयात्रियों को भीड़ में जाने से रोकने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा बड़े वाहनों को मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें