चित्रकूट। राशन सामग्री लेने जा रहे दो दोस्तों को दो अज्ञात युवकों ने रास्ते में रोककर मारा पीटा। उनकी जेब में रखे करीब एक हजार रुपये छीन लिए। अगले दिन बीस हजार रुपये लेकर आने को कहा। रुपये न लाने पर इस मार्ग से गुजरने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दोस्तों ने एसपी से कार्रवाई कराने की मांग की।
सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा फरासन टोला निवासी दीपक पुत्र जीवनलाल व दिलीप पुत्र श्यामलाल ने बताया कि वह दोनो चौगलिया मोहल्ले में कोटेदार की दुकान से राशन लेने जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवक मिले और दोनो को रोककर मारपीट शुरू कर दी। उनकी जेब में रखे करीब एक हजार रुपये छीन लिए। अगले दिन 20 हजार रुपये वहीं लेकर आने को कहा। रुपये न लाने पर जान से मारने की धमकी दी। दोस्तों ने बताया कि वह दोनों युवक को पहचान नहीं पाए। इस घटना से डरे हुए हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल को दिए पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।