फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में धरने के बाद सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो-3=राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के धरने को संबोधित करते संरक्षक वीरेंद्र द्विवेदी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना- प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को धरने में परिषद के जिलाध्यक्ष ई.अजय कुमार पांडेय ने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कई साल से कर्मचारियों की समस्याओं के निदान के लिए मांग की जा रही है। इसके बाद भी इसका निराकरण नहीं किया जाता। जिलाध्यक्ष शिवबरन सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन जब तक नहीं मिलती कर्मचारी आंदोलन करता रहेगा।
प्रदर्शन के बाद दिए ज्ञापन में मांग किया कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। कैशलेस चिकित्सा का शुभारंभ किया जाए। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर भत्ता दिया जाए। आंगनबाड़ी, रसोइया व रोजगार सेवकों को राजकीय कर्मचारी घोषित किया
विज्ञापन

जाए। इस मौके पर जिलामंत्री कृष्ण पाल सिंह, संरक्षक जगबली सिंह, छेदीलाल गुप्ता, अशोक कुमार यादव, मंसूर खान, रामबाबू कुशवाहा, उषा द्विवेदी, केतकी देवी, अभिषेक मिश्रा, कामता प्रसाद, अमरजीत सिंह, विद्यासागर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें