फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : मंदाकिनी खतरे के निशान से तीन मीटर पार, फंसे श्रद्धालु, रामघाट, कांच मंदिर, सिरसा वन समेत कई स्थानों पर कमर तक भरा पानी

विज्ञापन
फोटो-5- रविवार को सबेरे मंदाकिनी नदी का पानी रामघाट पर आया तो घाट पर चलती रही नावें । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश से रविवार को मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर पहुंच गया। इससे रामघाट, कांच मंदिर, सिरसा वन, आरोग्यधाम, राघव घाट, भरतघाट, मंदाकिनी पुल घाट में बाढ़ जैसे हालात बन गए। उफान मारता पानी घाट किनारे बनी दुकानों और कुछेक मंदिरों तक में भर गया।
विज्ञापन

कमर से ऊपर तक पानी आने के बाद दुकानदार सामग्री लेकर भागने लगे। दर्शन करने आए तीर्थयात्रियों को भी जलभराव से परेशानी हुई। वहीं, मध्य प्रदेश क्षेत्र में आरोग्यधाम के पास बने पुल के ऊपर से पानी बहने से तीर्थ यात्री फंस गए हैं। वे पानी कम होने का इंतजार कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
रीवा के राकेश प्रताप, अनिल सिंह, सागर शहर के राजेश दीक्षित ने बताया कि वह रामघाट में स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आए थे। नदी में पानी बढ़ जाने से दर्शन नहीं कर पाए। इसी क्षेत्र में स्थित तुलसीपीठ आश्रम, रामायणी कुटी के आसपास नदी का पानी उफान मार रहा है। उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट हैं। नदी किनारे जगह जगह पुलिस लगा दी गई है। लोगों को नदी के पास जाने से रोका जा रहा है। मंदाकिनी का खतरे का निशान 126.5 मीटर पर है। नदी इस समय 129.5 मीटर के निशान पर बह रही है।
विज्ञापन

वहीं, मानिकपुर के बरदहा नदी का जलस्तर भी रविवार की शाम को तेजी से बढ़ गया है। इसके बाद भी कई ग्रामीण पैदल व कुछ वाहन चालक जान हथेली पर लेकर रपटे से गुजर रहे हैं। इन्हें रोकने का भी प्रयास नहीं हो रहा है। ऐसे में किसी बड़ी अनहोनी होने की आशंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें