फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी के पुनरुद्धार, सफाई, सुंदरीकरण का बनाएं प्रस्ताव

विज्ञापन
फोटो-7- बैठक में निर्देश देते मंडलायुक्त आरपी सिंह।संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। मंडलायुक्त आरपी सिंह ने कहा कि मंदाकिनी गंगा के पुनरुद्धार, सफाई, सुंदरीकरण आदि बिंदुओं पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। अब पहले जैसा चित्रकूट नहीं रहा। पर्यटन विकास के काफी कार्य हुए हैं। बैठक में डीएम ने कहा कि रोडवेज बसों का संचालन बस स्टॉप से कराया जाएगा। पुराने बस स्टैंड पर टेंपो टैक्सी स्टैंड की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बाढ़, अतिवृष्टि की आपदा से निपटने के लिए बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि मंत्री प्रतिमाह बैठक, निरीक्षण करेंगे। विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण डीएम, सीडीओ व एडीएम से अवश्य कराएं।
एडीएम से कहा कि घरौनी का वितरण सही तरीके से कराया जाए। जिला खनिज अधिकारी से कहा कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक से कहा कि तत्काल ऋण वितरण कराएं।
विज्ञापन

ऋण लेने में किसी भी बेरोजगार को बैंकों से समस्या नहीं होना चाहिए। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र पांडेय, डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृतपाल कौर, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें