फोटो नंबर-5- मंदिर में प्रार्थना के दौरान मौजूद जैन समुदाय के लोग। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
बरगढ़। जैन धर्म के पर्युषण पर्व के अंतिम दिन बरगढ़ कस्बा स्थित कुंथनाथ दिगंबर जैन मंदिर मेें भगवान जिनेंद्र का अभिषेक व हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने भजन गाया।
पर्युषण पर्व 10 तक मनाया गया। इसमें आत्मा जागृति व क्षमा करने के साथ भगवान महावीर के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म, जियो और जीने दो की राह पर चलने का संदेश दिया।
इस मौके पर विनय जैन, किशुन जैन, हरीश चंद्र जैन, गुलाब चंद्र जैन, हरीश चंद्र जैन, मुन्ना जैन, राजू जैन, पुनीता जैन, प्रवीण जैन, धीरज जैन, शिवा जैन, अंकुश जैन, सत्यम जैन आदि मौजूद रहे।