फोटो नंबर-1-जिला अस्पताल में लाडली कन्या जन्मोत्सव पर नवजात बालिका से केक कटवाते डीएम अभिषेक आनंद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिला अस्पताल में 11 सितंबर को पैदा हुईं पांच बच्चियों का जन्मदिन मनाया गया। डीएम अभिषेक आनंद ने उनके जन्मदिन पर मां और नवजात के बीच केक कटवाकर बधाई दी। परिजनों को उपहार भी दिया गया।
डीएम अभिषेक आनंद ने कहा कि बच्चे और बच्चियों में भेद नहीं करना चाहिए। बच्चियों को स्कूल जरूर भेजें। आज हर क्षेत्र में महिलाएं कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई के साथ ही शादी की योजनाएं चला रहा है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।