चित्रकूट। जिले में डीएपी खाद पहुंचते ही सहकारी समितियों के खाद लेने के लिए मारामारी मची रही। किसान सुबह से लाइन लगाकर खाद लिया। समय से खाद न मिलने पर कई किसानों ने नाराजगी भी जताई।
जिले में मंगलवार को 1048.80 एमटी खाद पहुंची। जिसमें 550 एमटी खाद को 12 सहकारी समितियों कर्वी, शिवरामपुर, वियावल, हन्ना, सरधुआ, बरद्वारा, पहाड़ी, विहरवा, औदहा, छीबो, रामपुरबांधी, रामनगर, व गल्लामंडी समिति मेें खाद का वितरण किया, जहां खाद लेने के लिए लंबी लाइन लगी रही।
कर्वी सहकारी समिति में खाद लेने के लिए पहुंचे सपहा के किसान राजेश सिंह, महेश प्रसाद, खोह गांव के किसान राम लोचन सिंह ने बताया कि डीएपी खाद लेने के लिए कई दिनो से चक्कर लगा रहे है। अब जाकर खाद मिली है। कसहाई गांव के किसान विनोद सिंह, राजू ने बताया कि तीन घंट से अधिक समय से लाइन लगाए है। अभी तक खाद नहीं मिली। उन्होंने कहा जा रहा है कि नंबर आने पर ही खाद दी जाएगी।