फोटो-9= नगर पालिका परिषद चित्रकूटधाम कर्वी का कार्यालय। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कर्वी के स्टेडियम में अंतर प्रांतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सुभाष चैलेंज कप का आयोजन 25 दिसंबर से होगा। इसके लिए आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सोमवार को टूर्नामेंट का विशेष लोगो सपा के सदर विधायक व भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष ने लांच किया।
सुभाष क्लब के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल के चलते दो साल यह टूर्नामेंट नहीं हो पाया। इस बार 20वां अंतरप्रांतीय टूर्नामेंट होगा। इसमें यूपी, एमपी और बिहार की टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट 16 जनवरी तक चलेगा।
इसी टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट भी होगा। इस टूर्नामेंट के लिए सदर विधायक अनिल प्रधान व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव ने लोगो 2023 सुभाष चैलेंज कप का लांच किया है।
इस मौके पर स्वप्निल अग्रवाल, डॉ. सीताराम गुप्ता, प्रदीप उर्फ गोलू गुप्ता, पंकज अग्रवाल, अफजल अली, राजेश सोनी व लोकेश सिंह आदि मौजूद रहे।