फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गुमटी तोड़कर 55 हजार की चोरी

विज्ञापन
फोटो-3 - चोरी के बाद गुमटी में बिखरी पडी सामग्री । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बेड़ी पुलिया के पास स्थित जनरल स्टोर की गुमटी को तोड़कर चोर पांच हजार रुपये के अलावा लगभग 50 हजार की सामग्री उठा ले गए। सोमवार की सुबह गुमटी खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई तो कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

शहर के पुरानी बाजार निवासी जाहिर हसन ने बताया कि शहर के बेड़ी पुलिया के पास गुमटी में जनरल स्टोर का सामान बेचते हैं। रविवार की गुमटी को तोड़ कर चोर उसमें रखी सामग्री चुराकर ले गए। इसकी कीमत 50 हजार रुपये है। इसके साथ ही पांच हजार रुपये भी ले गए।
गौरतलब है कि इसी सप्ताह शहर के कसहाई रोड स्थित मेडिकल की दुकान, शंकर बाजार स्थित पब्लिक स्कूल में चोरी हो चुकी है। इससे स्थानीय निवासियों में नाराजगी है। शहर के उमेश गुप्ता, गुलाब सिंह व संदीप आदि ने बताया कि शहर में एक सप्ताह के अंतराल छह से अधिक स्थानों पर चोरी हो चुकी है। पुलिस चोरों को नहीं पकड़ा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें