फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटःप्रधानमंत्री को जगद्गुरु ने आशीर्वाद के साथ दी जानकारी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 15- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देते तुलसीपीठाधीश्वर जगदगुरु रामभद्राचार्य - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट के श्रीतुलसी पीठाधीश्वर जगदग़ुरुरामभद्राचार्य महराज ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनका आशीर्वाद लिया। जगदग़ुरु ने चित्रकूट समेत यूपी व देश के अन्य हिस्सों के हालात की जानकारी दी। उन्होंने जगदग़ुरुरामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय के संचालन के बारे में विस्तार से बताकर पीएम को विवि आगमन का निमंत्रण भी दिया। साथ ही विवि को केंद्रीय विवि बनवाने की भी बात कही।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास में संतों के साथ प्रधानमंत्री के मिलने के कार्यक्रम में जगदग़ुरुरामभद्राचार्य भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री लगातार देश को सही दिशा पर ले जाने का काम कर रहे हैं। नागरिक संशोधन कानून सही है। इसे लागू करने से रोकने वाले विरोधी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा सरकार में साधू संतों के महत्व को बनाए रखा गया है। इस दौरान देश भर के कई संत महंत व विद्वजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें