जिला जेल में बंदियों को योगाभ्यास कराते डिप्टी जेलर अरविंद व पियूष
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में लॉकडाउन के दौरान जिला जेल रगौली के बंदियों को प्रतिदिन सुबह शाम योगाभ्यास कराया जा रहा है। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए जेलर व उनके सहयोगी बंदियों को फिट रहने के तरीके भी समझा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को जिला जेल परिसर में जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में डिप्टी जेलर अरविंद कुमार व पीयूष पांडेय ने जेल परिसर के मैदान में सभी बंदियों को योगाभ्यास कराया।
एक ओर पुरुष व दूसरी ओर महिला बंदियों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को भी योगाभ्यास कराया गया। जेलर ने बताया कि यह क्रम प्रतिदिन सुबह शाम चलता है।