चित्रकूट। पहाड़ी क्षेत्र के लाला भाई इंटर कॉलेज कपना में ब्लाक स्तीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागी दमखम के साथ दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं मे भाग लिया।
बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता में 50 मीटर मेें बालक वर्ग में 50 मीटर में प्रथम सूरज, द्वितीय हनुमान रहा। बालिका वर्ग में प्रथम पिंकी, आशा द्वितीय। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग मेें कमलेश कुमार प्रथम, द्वितीय रामकरण। जूनियर स्तर पर 200 मीटर मेें बालक वर्ग में राहुल प्रथम, संतोष द्वितीय रहा।
लंबी कूद मेें बालक वर्ग में रिषभ द्वितीय। बालिका वर्ग में प्रथम अंकिता यादव, द्वितीय शालू। कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गौहनी स्कूल विजेता रहा। इसके पहले दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मिथलेश कुमार व प्रधाचार्य आनंद कुमार ने किया।
इस मौके पर व्यायाम शिक्षक दयानंद सिंह, श्याम सुंदर यादव, मनोज द्विवेदी, रामनारायण, शंकर यादव, र्धमराज, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।