फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट :राजकीय निर्माण निगम गोदाम से 50 लाख का माल गायब, जेल परिसर में है गोदाम, हैदराबाद की कोस्टल कंपनी था माल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला जेल रगौली का निर्माण कराने वाली राजकीय निर्माण निगम के गोदाम से 50 लाख रुपये से अधिक का माल गायब होने की बात सामने आ रही है। पूरा माल हैदराबाद की कोस्टल कंपनी का बताया गया है। यह गोदाम जिला जेल परिसर में ही स्थित है। इसे लेकर विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। इसकी उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है, लेकिन मीडिया के सामने जिम्मेदार अपना पल्ला झाड़ने में जुटे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2008 में जिला जेल रगौली के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम को प्रोजेक्ट मिला था। इसमें 2009-10 में हैदराबाद की कोस्टल कंपनी ने निर्माण कार्य शुरू कराया था। इसकी करोड़ों रुपये की सामग्री गोदाम में रखी है। इसी मामले में बताया गया कि तीन दिन पूर्व गोदाम से दो ट्रक सामान कंपनी के कर्मचारी लाद ले गए हैं। इसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। रविवार को इसकी जानकारी होते ही कई ठेकेदारों ने राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों से अपना बकाया मांगा और चोरी से गोदाम से माल गायब करने के आरोप लगाए।
राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रामफल ने बताया कि गोदाम से कितना माल गया है इसकी पूरी जानकारी नहीं मिली है। सोमवार को मौके पर जाकर इसकी पड़ताल करेंगे। सहायक अभियंता मनोज सिंह व अवर अभियंता विजय गौतम ने बताया कि गोदाम से माल ट्रक में जाने की सूचना मिली है लेकिन यह पुष्ट नहीं है। इसे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उधर, जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने बताया कि निर्माण निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से कई बार कहा जा चुका है कि गोदाम खाली करा दें क्योंकि निर्माण काम पूरा हो चुका है। इस गोदाम में अक्सर निर्माण निगम के वाहन आते जाते रहते हैं किसी ने चुपचाप माल ले जाने की बात नहीं बताई है। यह निर्माण निगम व कोस्टल कंपनी के बीच का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें