फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से 5880 किसानों की फसल को हुआ नुकसान

विज्ञापन
फोटो-2-मऊ क्षेत्र के यमुना किनारे किसानों जल मग्न फसल- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। यमुना में आई बाढ़ से राजापुर और मऊ तहसील के करीब 50 गांवों के 5880 किसानों की 2636.50 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है। कृषि, राजस्व विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम ने बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन की रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन

एडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की धनराशि का वितरण शुरू कर दिया गया है। अभी तक मऊ क्षेत्र मेेें 18 और राजापुर क्षेत्र मेें 20 किसानों को मुआवजा बांटा जा चुका है।
असिंचित क्षेत्र में 6800 रुपये और सिंचित क्षेत्र में 13,500 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है। अगस्त के अंतिम सप्ताह में यमुना में आई बाढ़ से राजापुर के तिरहार व मऊ तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों की फसलें करीब सप्ताह भर जलमग्न रहीं।
विज्ञापन

इसमें लगभग दो करोड़ रुपये की लागत की क्षति का अनुमान लगाया गया है। मऊ तहसील के 2835 किसानों की 1637 हेक्टेयर और राजापुर तहसील के 3045 किसानों की 999.50 हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें