चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, सुइंग टेक्नोलॉजी, कोपा आदि ट्रेडों के प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
मुख्य अतिथि सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उपक्रम भोपाल के सहायक संचालक शशि भूषण दुबे ने कहा कि आप लोगों ने लगन से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब आपको नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनना है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं का अंशदान लगाकर सब्सिडी के माध्यम से उद्योग स्थापित कर सकते हैं। संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि तकनीकी शिक्षा वर्तमान की बेहतर शिक्षा है। कार्यक्रम का संचालन उद्यमिता विद्यापीठ के संयोजक मनोज सैनी ने किया।
जिला उद्योग व्यापार केंद्र सतना के महाप्रबंधक यूवी तिवारी, भारतीय वाणिज्य उद्योग महासंघ के सदस्य शांतनु त्रिपाठी, सौरव मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रह