फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी में धर्मनगरी में प्रज्जवलित होंगे पांच लाख दिए

विज्ञापन
फोटो-4- जानकारी देते डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन साथ में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव । स - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने कहा कि धर्मनगरी में स्वावलंबन को लेकर भारतरत्न नानाजी देशमुख के कामों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए यूपी एमपी के चित्रकूट की सीमा में भेद नहीं होना चाहिए। सभी मिलकर काम करें। इसके अलावा रामनवमी पर दोनों जिले के लोग मिलकर पांच लाख दिए धर्मनगरी में प्रज्ज्वलित करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के जिला पंचायत सभागार में डीआरआई के संगठन सचिव ने बताया कि ग्रामोदय मेला व शरदोत्सव कार्यक्रम में यूपी एमपी प्रदेश के कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने में मदद मिल रही है। केंद्र सरकार भी इस दिशा में सहयोग करती है। ऐसे मेलों से एकता व विकास का संदेश जाता है।
इस बार रामनवमी में जिला प्रशासन व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर भगवान रामकी तपस्थली चित्रकूट के हर क्षेत्र में दीप प्रज्जवलित करेंगे। अयोध्या, ओरछा व वाराणसी की तर्ज पर यहां भी इस कार्यक्र्रम को विस्तृत ढंग से मनाया जाए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें