फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद, बिजली, अन्ना गोवंशों की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/पहाड़ी (चित्रकूट)। भारतीय किसान यूनियन ने ब्लाक पहाड़ी, रामनगर, मऊ, सदर तहसील में पंचायत की। किसानों ने बताया कि पलेवा के लिए बिजली समय से नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज की समस्या बनी है। खाद के लिए किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने खाद की समस्या पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। जिलाध्यक्ष राम सिंह ने पहाड़ी ब्लॉक में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अन्ना जानवरों को पूर्णतया संरक्षित नहीं किया जा रहा है।
गोशालाओं से 10 से 15 मवेशियों को छोड़ दिया जाता है। इससे किसानों की फसलें नही बच रही हैं। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष हनुमान पाल, युवा विंग जिलाध्यक्ष तीरथ प्रसाद फौजी, कोषाध्यक्ष नरेश तिवारी ने खंड विकास अधिकारी मऊ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें