फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तहसील परिसर में अन्ना मवेशी लेकर पहुंचे किसान

विज्ञापन
फोटो- 13 व 13 आर - मऊ तहसील परिसर में जाती अन्ना गोवंश। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। अन्ना मवेशियों से परेशान किसानों ने शनिवार की शाम को कस्बे के आसपास के किसान गोवंशों को लेकर तहसील परिसर पहुंच गए। तहसील परिसर में अन्ना गोवंशों को ले जाकर गेट बंद कर दिया। इससे अधिकारियों में असहज की स्थिति बन गई। एसडीएम व तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया तब दो घंटे बाद किसान माने।
विज्ञापन

मऊ नगर पंचायत क्षेत्र व शेषा सुबकरा गांव के किसान देर शाम को लगभग 250 गोवंशों को लेकर तहसील परिसर में घुस गए। तहसील परिसर में इतनी सारी गोवंशों के एक साथ आने की जानकारी मिली तो अधिकारी भी असहज हो गए। परिसर में मौजूद कुछ कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो किसानों ने उन्हें समस्या का समाधान कराने के लिए कहा।
लगभग दो घंटे में एसडीएम नवदीप शुक्ला व तहसीलदार राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। अन्ना गोवंशों की समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया । इसके बाद होमगार्डों ने अन्ना मवेशियों को बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें