राजापुर। भारतीय किसान यूनियन इकाई चित्रकूट की किसान पंचायत आज राजापुर में हुई । जिसमें किसानोें की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि जल्द ही सैकड़ों किसान दिल्ली पहुंच कर संसद का घेराव करेंगे ।
शुक्रवार को किसान पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश संगठन के आवाहन पर किसान दिल्ली कूच करेगा । जिसमे प्रमुख मांग बुंदेलखंड के किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने की है। इसके अलावा किसान आयोग का गठन कराने आदि समस्याओं को लेकर संसद का घेराव किया जाएगा । तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील नही दिख रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। महंगाई पर सरकार कुछ भी नही कर पा रही है। पंचायत में जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय , शिवदयाल सिंह बघेल , उदयनारायण सिंह ,राजकिशोर सिंह , जयकरन सिंह , तीरथ प्रसाद सिंह , हरबख्श सिंह, जसवंत सिंह , प्रेम सिंह , नीलकंठ द्विवेदी , बीरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।