फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खाद के लिए किसान हो रहे परेशान

विज्ञापन
फोटो-1- खाद लेने के लिए शहर के सहकारी समिति में मौजूद किसानों की भीड़। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर/पहाड़ी। मानिकपुर और पहाड़ी क्षेत्र की सहकारी समितियों में यूरिया खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। पुलिस की निगरानी में खाद बांटी जा रही है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों में यूरिया खाद लेने किसान सुबह ही पहुंच गए। खाद के लिए लंबी लाइनें लगी रही। मानिकपुर साधन सहकारी समिति मेें खाद लेने आए किसान महेंद्र कुमार, रावेंद्र कुमार ने बताया कि समय से खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। सुबह से लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल रही है। सचिव अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नियम के अनुसार खाद का वितरण किया गया।
उधर, पहाड़ी क्षेत्र में भी खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। किसान राजेश सिंह, महेश प्रसाद ने बताया कि खाद की कालाबाजारी की जा रही है। उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि सभी किसानों को खाद दिलाई जा रही है।
विज्ञापन

पहाड़ी ब्लाक क्षेत्र के लोहदा गांव की सहकारी समिति से खाद का वितरण नहीं हो रहा है। टूटे भवन से खाद वितरण के दौरान कई बार घटनाएं हो चुकी हैं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह ने डीएम से मांग की है कि गांव में बने सहकारी समिति के भवन से खाद का वितरण कराया जाए। इससे किसानों का समय और धन की बचत भी होगी। दूर से खाद लेने के लिए किसान सुबह से शाम तक परेशान रहते हैं ऐसे में गांव की ही समिति से खाद मिलने पर उनके लिए राहत की बात होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें