फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः चूल्हे से निकली चिंगारी से किसान का घर जला

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चूल्हे से निकली चिंगारी ने किसान के घर को फूंक दिया। लोढ़वारा गांव में बुधवार की सुबह खाना बनाते समय अचानक आग लगने से घर जल गया। सूचना पर जा रही दमकल वाहन शहर मुख्यालय के शंकर बाजार में जाम में फंसा रहा। ऐसे में दमकल गाड़ी काफ ी देर तक जाम में फं सी रही। ग्रामीण आग बुझाने की मशक्कत कर रहे थे। दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

लोढवारा गांव का कल्लू पुत्र मंगल वर्मा घर में खाना बना रहा था। तभी अचानक चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। जिससे घर समेत गृहस्थी जलकर खाक हो गई। गृहस्वामी ने बताया कि आग से लगभग एक लाख की क्षति हुई है। सदर एसडीएम एके पांडेय ने मुआयना कर क्षतिपूर्ति का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें