दिन में छाया रहा घना कोहरा, गलन के साथ बढ़ी ठंड
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के मानिकपुर थाना अंतर्गत चुरेह केशरूवा गांव के मजरा सुखरामपुर में खेत की रखवाली कर रहे किसान को ठंड लग गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा पहाड़ी थाना अंतर्गत पथरामानी गांव में भी ठंड लगने से एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
चुरेह केशरूवा मजरा सुखरामपुर निवासी लक्ष्मी प्रसाद रैदास (55) अन्ना मवेशियों से फसल को बचाने के लिए रविवार रात को खेत की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, साथ में मौजूद नाती अनिल ने मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने आनन फानन किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया।