फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : हाइवे पर डंपर ने बालक को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटियारा के पास सड़क किनारे खड़े कक्षा चार के छात्र को डंपर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने डंपर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पुलिस ने मऊ में डंपर को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को सुहेल गांव निवासी कमलचन्द्र (12) पुत्र शिवबाबू निषाद बड़े भाई रघुवीर के साथ बाइक से बहन के यहां भांजी के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बरगढ़ के पास गांव जा रहा था। रास्ते में लघुशंका करने के लिए रघुवीर ने मटियारा गांव के पास बाइक रोकी और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर लघुशंका करने लगा।
कमल बाइक के पास खड़ा था। इसी दौरान प्रयागराज की ओर तेज गति से जा रहे डंपर ने कमलचंद्र को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। वह तीन भाइयों में छोटा था। कक्षा चार का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें