फोटो-17- अस्तपाल में निरीक्षण के दौरान सीएमएस से जानकारी लेते सपा विधायक अनिल प्रधान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के सदर विधायक अनिल प्रधान जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड से लेकर ओपीडी में मौजूद मरीजों का हाल जाना। इस दौरान ओपीडी की ड्यूटी से कुछ डॉक्टर नदारद मिले तो पारा चढ़ गया। सीएमएस से पूरी जानकारी मांगी है।
अल्ट्रासाउंड से लेकर सीटी स्कैन कक्ष जाकर मौजूद मरीजों से पूछा कि कितने रुपये लिए जा रहे हैं। किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। कुछ लोगों ने बताया कि उनका नंबर बहुत देर में आता है। दवा वितरण कक्ष के पास मौजूद तीमारदारों से बातचीत की।
अस्पताल परिसर के पीछे के हिस्से में कुछ स्थानों पर कूडे़ के ढेर दिखे, जिसे जल्द हटवाने के लिए कहा। जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. रामरतन के मरीजों को न देखने के बजाय अस्पताल प्रबंधन में रुचि लेने पर विधायक ने आपत्ति की।