फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर किसी किसान का न खरीदें धान

विज्ञापन
फोटो-7- पहाड़ी में खाद के लिए लगी किसानों की लंबी लाइन । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
पहाड़ी। कस्बे के उत्तरी सोसाइटी मेें बुधवार को डीएपी खाद पहुचते ही सुबह से लंबी लाइन लग गई। खाद लेने के लिए किसान परेशान रहे। कई किसानों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी के कर्मचारी अपने चहेतों को समय से खाद उपलब्ध करा देते हैं, जबकि अन्य किसानों को खाद नहीं दी जाती।
विज्ञापन

डीएपी खाद के लिए पहाड़ी क्षेत्र सहित अन्य सोसाइटी में खाद लेने के लिए मारामारी मची हुई है। किसान खाद लेने के लिए चक्कर लगा रहे। इसके बाद भी खाद नहीं मिल रही है।
पहाड़ी कस्बे के उत्तरी सोसाइटी मेें खाद लेने के लिए आए चौरा गांव के दीपक, देवल गांव के रामस्वरूप ने बताया कि हम लोग सुबह चारबजे से भूखे प्यासे खाद लेने के लिए सोसाइटी में खाद लेने के लिए खड़े रहते है।
विज्ञापन

इसके बाद भी खाद नहीं मिली। उप कृषि अधिकारी आरसी शुक्ल का कहना कि किसानों को नियमों के आधार पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। यदि कोई समस्या है तो उसने संपर्क करे। सभी को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें