ऊोटो- 6- बैठक में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय व मौजूद सीडीओ डा. महेंद्र कुमार व एसडीएम एके पांड?
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने 50 लाख रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा में कई विभाग के कामों पर नाराजगी व्यक्त की है। अधूरे व खराब काम को 15 दिन के अंदर कराने के निर्देश दिए हैं। देवांगना मार्ग की अधूरी सड़क का चौड़ीकरण पूरा कराने व जिले के अधूरे हेल्थ एंडे वेल्डेन सेंटर जल्द पूरा कराने के अलावा बरगढ़ ग्राम समूह पेयजल योजना में उपभोग प्रमाण पत्र लेने को भी कहा है।
कलक्ट्रेट सभागार मेें बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए की धनराशि को खर्च कर कार्य को पूर्ण कराते हुए उपभोग प्रमाण पत्र एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से कहा कि कर्वी देवांगना मार्ग के कार्य पर पटरी तथा नाली का प्रावधान किया जाए तथा प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजें। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की जमीन संबंधी मामले न्यायालय में विचाराधीन है उनको संबंधित विभाग पैरवी करके निस्तारण कराएं ताकि उन पर कार्य हो सके। बरगढ़ तथा मऊ पेयजल योजना पर जिला विकास अधिकारी से कहा कि परियोजना प्रबंधक जल निगम से एक प्रमाण पत्र लें और तकनीकी कमेटी बनाकर जांच करा ली जाए। बेड़ी पुलिया से रामघाट तक जो तार शिफ्टिंग का कार्य कराया जाना है उसे तत्काल करा दिया जाए। ताकि उसमें अच्छी प्रकार से लाइट व्यवस्था कराई जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण अभियंत्रण सेवा द्वारा जिन सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है उसकी कमेटी गठित कर गुणवत्ता की जांच अवश्य करा लिया जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारामाफी के निर्माण पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित कार्यों का निरीक्षण कर लें और अवर अभियंता स्वास्थ्य विभाग द्वारा अगर कार्य नहीं किया जा रहा तो इनके खिलाफ शासन को पत्र भेजें। दूसरे अवर अभियंता की मांग की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।