फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अमावस्या मेला में सर्द हवाओं के बीच श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई

विज्ञापन
फोटो-3- अमावस्या मेला में मंदाकिनी में डुबकी लगाने के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पौष की अमावस्या पर लगभग तीन लाख श्रद्धालुओं ने रामघाट पर मंदाकिनी नदी में डुबकी लगाई। दान भी दिया। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर से श्रद्धालु मंदाकिनी नदी में स्नान करने लगे। रामघाट पर पंडितों को दान देने के बाद मतगजेंद्र नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसी परिक्रमा लगाई। धर्मनगरी क्षेत्र के सती अनुसुइया आश्रम, गुप्त गोदावरी, भरतकूप आदि स्थानों के दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यूपी और एमपी के प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस के जवान तैनात रहे।
अमावस्या मेला होने के बाद भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलाव की व्यवस्था बहुत कम की गई। ऐसे में श्रद्धालु प्रशासन को कोसते रहे। कई श्रद्धालु ठंड मेें बस स्टेैंड सहित प्रमुख स्थानों पर ठिठुरते रहे। हालांकि बस स्टैंड पर स्थायी रैनबसेरे की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए अच्छे ढंग से की गई।
विज्ञापन

अमावस्या मेले में कई स्थानों पर तीर्थ यात्रियों को जाम से जूझना पड़ा। ट्रैफिक चौराहा सहित बेड़ी पुलिया के पास जाम लगने से श्रद्धालु फंसे रहे। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें