फोटो- 4- मत्तगजेंद्रनाथस्वामी का जलाभिषेक करने के लिए मंदिर के बाहर मौजूद भक्तगण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में पूजन के लिए भक्त उमड़ पड़े। रामघाट स्थित मत्तगजेंद्र नाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लाइन लगी रही। बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। पहाड़ी कस्बा स्थित पालेश्वरनाथ, भरतकूप क्षेत्र स्थित मड़फा के शिवमंदिर, मानिकपुर क्षेत्र के सोमनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
छत्तीसगढ़ के रायपुर से आए सुनील वर्मा, पूनम वर्मा, राजस्थान से आए कमल राठौर, किरन राठौर व लखनऊ से आईं हेमा द्विवेदी, राजेश द्विवेदी ने बताया कि हर साल सावन माह में जलाभिषेक के लिए चित्रकूट आते हैं। उधर, मऊ क्षेत्र के ऋषियन के आश्रम के शिवमंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया।