फोटो- 3- अन्ना मवेशी कीसमस्या को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत भैसौंधा के वंशीपुर गांव के निवासियों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। एसडीएम पूजा यादव को पत्र सौंपा।
बुधवार को बंशीपुर गांव के ग्रामीण ने दिए पत्र में कहा कि गांव के दबंग परिवार अपने अपने मवेशी खुले में छोड़ देते है। इससे उनकी खेत में खड़ी धान, बाजरा, ज्वार की फसल मवेशी खा रहे हैं। कई बार उनके घरों में जाकर कहा गया कि अपने अपने मवेशी घर में बांध लें।
इसके बाद भी वह खुले में छोड़े रहे हैं। ग्रामीणों ने पत्र के साथ मवेशी अन्ना छोड़ने वाले 42 लोगों की लिस्ट भी सौंपी है। कहा कि इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर शिव प्रसाद, मूलचंद्र, इंद्रपाल, राजेश कुमार, रमेश, मुन्ना, शत्रुघ्न प्रसाद, बलदेव प्रसाद, इंद्रजीत, उमराव, गौरीलाल आदि मौजूद रहे।