फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाल के खिलाफ भाजपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-9- कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ अन्य कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली पुलिस पर भाजपा नेता से अभद्रता का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर एडीएम ज्ञापन सौंपा। इसमें कार्रवाई की मांग की है। चेताया कि प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजयुमो जिला महामंत्री आभेष मिश्रा, मंडल महामंत्री स्वयं प्रकाश मिश्रा, पूर्व जिला संयोजक राहुल पांडेय, आशीष द्विवेदी, संतोष यदुवंशी, राममूरत द्विवेदी, अनुपम, शत्रुघ्न, रविशंकर, दीपक साहू आदि भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
डीएम और एसपी को संबोधित पत्र एडीएम को सौंपा। इसमें कहा कि मुख्यालय के धुस मैदान स्थित खरीदी गई जमीन पर भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम कार्य करा रहे थे। तभी शहर कोतवाल टीम के साथ पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर अमर्यादित व्यवहार किया। इससे कार्यकर्ता आहत हैं।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर मंगलवार को एसडीएम को पत्र दिया था। इसमें तीन दिन का आश्वासन देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। चेताया कि अगर कोतवाल के खिलाफ उचित कार्रवाई न की गई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें