फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धा पहाड़ में बैठक कर साधूसंतों ने उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। साधु-संतों ने धर्मनगरी क्षेत्र से सटे सिद्धा पहाड़ में बैठक की। इसमें तीर्थ क्षेत्र में संचालित खदानों में भी अवैध खनन बंद कराने की मांग की है। इनका कहना है कि खनन से चित्रकूट की प्राकृतिक सुंदरता को बट्टा लग रहा है। तीर्थयात्रियों की आस्था आहत हो रही है।
विज्ञापन

जिले की सीमा पर स्थित मध्यप्रदेश के सिद्धा पहाड़ मेें शनिवार को साधु-संतों की बैठक हुई। महंत सनकादिक महराज ने कहा कि खनन से चित्रकूट क्षेत्र में प्रदूषण फैलता है। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संत मदनदास ने कहा कि पहाड़ों और जंगल में कई तीर्थ स्थान हैं। पहाड़ों के खनन के कारण प्राकृतिक सुुंदरता खत्म हो रही है। उस क्षेत्र का भी महत्व कम हो रहा है। ऐसे में चित्रकूट परिक्षेत्र में खनन कार्य बंद होना चाहिए।
विज्ञापन

संत सालिकराम ने कहा कि साधु-संतो के साथ स्थानीय जनता का भी इसका विरोध करना होगा। इसके लिए संगठित होकर विरोध करें। इसके पहले कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी सहित भाजपा के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने सिद्धा पहाड़ में खनन के कार्य का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें