फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : खेलकूद के विजेता छात्र-छात्राएं पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट इंटर कॉलेज में माध्यमिक विद्यालयों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं र्हुइं। दौड़, लंबी और ऊंची कूद, गोला. भाला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

100 मीटर फर्राटा दौड़ सीनियर वर्ग में रविकांत को पहला स्थान मिला। जूनियर वर्ग में प्रदेश सिंह प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में रविकांत, विश्वनाथ, 400 मीटर दौड़ में विकास सिंह, अशोक कुमार, 800 सौ मीटर में चंदन सिंह, आजम खान अव्वल रहे। 1500 मीटर दौड़ में रमाकांत, आजम खान, 5,000 मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार व अशोक कुमार ने बाजी मारी।
बाधा दौड़ में तेजबली यादव अव्वल रहे। प्रदीप सिंह को भी पहला स्थान मिला। 400 मीटर में रमाकांत ने स्थान पाया। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कल्पना पांडेय प्रथम, जूनियर वर्ग में क्षमा देवी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

इसी तरह लंबी कूद में प्रतीक ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में लवली सिंह को प्रथम, ऊंची कूद में हिमांशु कुमार, गोला फेंक में प्रदीप कुमार, डिस्कस थ्रो में संजय कुमार, ललित राजपूत, आशीष मिश्रा, नंदकिशोर, गीता देवी, चांदनी, हैमर थ्रो में चांदनी, प्रदीप सिंह, अमन सिंह, काजल देवी को पहला स्थान मिला।
विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह चौहान, मुख्य शासन अधिकारी फूलचंद चंद्रवंशी, उप प्रधानाचार्य श्रीनिवास त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र बांटे। रमेश पटेल, रामबचन सिंह, रामेश्वर प्रजापति, शंकर प्रसाद यादव, भरत सिंह तोमर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें