फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रिहायशी क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने के लिए गुलाबी गैंग ने डीएम को पत्र सौंपा है। चेताया कि मांगें पूरी न होने पर जन आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट में डीएम को पत्र सौंपा। इसमें कहा कि नौजवानों व बच्चों के भविष्य को देखते हुए आबकारी अधिनियम में संशोधन किया जाए। जिले व प्रदेश में शराब की दुकानें रिहायशी क्षेत्रों से बाहर रखें, जिससे आमजन सुरक्षित हो सकें।
विज्ञापन

कहा कि धर्मनगरी में गली-गली शराब की बिक्री के चलते ठेस पहुंच रही है। माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो जन आंदोलन को बाध्य होकर आबकारी कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें