फोटो-6-खाद वितरण स्थल पर कागजात की जांच करते डीएम अभिषेक आनंद। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
पहाड़ी (चित्रकूट)। जिले में खाद की कालाबाजारी होने व समय से किसानों को खाद न मिलने की शिकायत पर डीएम अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को पहाड़ी कस्बा स्थित कृषक सेवा सहकारी समिति दक्षिणी व उत्तरी का औचक निरीक्षण किया। रजिस्टर मेें किसानों के हस्ताक्षर व अंगूठे के निशान न मिलने पर समिति के सचिव फूलचंद्र व विक्रेता मैयादीन को निलंबित करने के आदेश एआर कोआपरेटिव को दिए।
शुक्रवार को डीएम अभिषेक आनंद पहाड़ी कस्बा स्थित सेवा सहकारी समिति दक्षिण व उत्तरी का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर को देखा तो उसमेें किसानों के हस्ताक्षर, अंगूठे का निशान नहीं लगे मिले। डीएम ने कहा कि नौ नवंबर को उर्वरक आई है। आज 11 तारीख हो गई, रजिस्ट्रर में इंट्री क्यों नहीं हुई। मोबाइल नंबर भी किसानों के नहीं लिखे गए। अक्तूबर की भी एंट्री नहीं हुई।
डीएम ने एआर कोआपरेटिव को नरेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि सचिव फूलचंद्र और विक्रेता मैयादीन को निलंबित कर दें। डीएम ने कहा कि खतौनी देखकर और मोबाइल नंबर लिखकर ही खाद का वितरण करें।
इस मौके पर उप जिलधिकारी कर्वी राजबहादुर, एआरकॉपरेटिव नरेंद्र सिंह, कॉपरेटिव अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, सचिव फूलचंद्र व विक्रेता मैयादन आदि मौजूद रहे।