फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : तालाब में डूबी महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो नंबर-6- घटना की जानकारी देते मृत महिला के परिजन।संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भैंस को पानी पिलाने गई महिला पैर फिसलने से तालाब में डूब गई। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन की। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने तालाब से महिला का शव निकाला।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुखमा खुर्द गांव के मजरा सपहा की निशा देवी (30) पत्नी जगदीश पटेल सोमवार की सुबह करीब दस बजे तालाब में भैंस को पानी पिलाने गई थीं। जेठ श्रवण कुमार ने बताया कि वह भैंस को बाहर निकालने के लिए तालाब में उतरीं तो अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिरकर डूब गईं।
खोजबीन करने गए ग्रामीणों को तालाब किनारे महिला की चप्पल मिली। संदेह के आधार पर तालाब में खोजना शुरू किया। लगभग दो घंटे बाद तालाब से शव निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मायका बालापुर माफी में है। पति का पहले ही निधन हो चुका है। कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें