चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक जिला कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने बताया कि मिशन का प्रमुख ध्येय पाइप पेयजल योजनाओं से ग्रामीण बस्तियों को मार्च 2024 तक पानी पहुंचाना है।
बताया कि जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत तीन परियोजनाएं निर्माणाधीन है। 21 योजनाओं के रिट्रोफिटिंग के प्राक्कलन की प्रशासकीय, वित्तीय स्वीकृति जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन से प्रदान की जानी है। सीडीओ से कहा कि खंड विकास अधिकारी और जेई जल निगम का सत्यापन करें कि पानी आ रहा है या नहीं। मऊ बरगढ़ में भी समीक्षा करें।
अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजय कुमार गुप्ता को निर्देशित किया कि हर ब्लॉक में एक जेई नामित करें, जिससे ग्राम पंचायतों में क्वांडनेट कर सकें। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी जिस स्कूलों में पानी की सुविधा नहीं है वहां पर समन्वय बनाकर पाइप लाइन बिछवाएं।
गढ़ीवा गांव के पास बहुउद्देशीय हब का निर्माण किया जाएगा। इसमें पर्यटकों, किसानों, विद्यार्थियों के लिए भवनों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। पुलिस चेक पोस्ट भी इसी स्थान पर खुलेगा।
इसके लिएडीएम अभिषेक आनंद ने शनिवार को जमीन का निरीक्षण किया। विभिन्न विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह कार्य संबंधित विभाग से होंगे। इसके लिए लेआउट बनाकर उनके पास भेज दें। बताया कि यहां हॉस्पिटल, बस स्टैंड, विद्यालय, किसान माल, पुलिस चेक पोस्ट संबंधी कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एसडीएम राजबहादुर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सत्येंद्र नाथ, जिला पर्यटन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव, बीएसए लव प्रकाश भी मौजूद रहे।