चित्रकूट। नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार जिले के स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संस्थाओं सहित राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। गोष्ठी के आयोजन के साथ उनके व्यक्तित्व पर चर्चा भी की।
शहर के रामकृपा पाब्लिक स्कूल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जगदीश गौतम सहित स्कूल के राघवेंद्र शुक्ला, एसराज, पितांबर शरण मिश्रा मौजूद रहे।
वहीं, चित्रकूट पब्लिक स्कूल, किंग्सन पब्लिक स्कूल, पं. साधे प्रसाद शिक्षा निकेतन, हरिमोहन इंटर कॉलेज सहित खोही संकुल क्षेत्र के परिषदीय स्कूल प्राथमिक विद्यालय बरमपुर,ठरी, समेरियापूर्व माध्यमिक विद्यालय बरमपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिहारा में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में गोष्ठी कर जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, नीरू गुप्ता रंजना पांडेय,अरूण गुप्ता, नरवेश सचान चुनवाद प्रसाद, राज मिश्रा, अवधेश करवरिया, मीरा जाटव, महेंद्र वर्मा, ओपी गुप्ता, दिवाकर सिंह, कृष्णा राज सिंह, डॉ. राकेश वर्मा मौजूद रहे।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कचहरी स्थित कार्यालय में गोष्ठी किया। इसमें मंडल सचिव रूद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस अंग्रेजों की दमनकारी नीति के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इसके लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया। इस मौके पर मो अली, चुनकूराम पाल, अजय सिंह, रामनेवाज, गोविंद्र सिंह, शिवम, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे। जिला प्रांतीय रक्षक दल व युवा कल्याण विभाग कार्यालय में जयंती मनाई गई। इस मौक पर अजय सिंह, महेंद्र श्रीवास्तव, ऋषि कुमार सविता, हरीश कुमार, भपेंद्र कुमार, संजय हनुमान, शिवशरण नागर, प्रकाश, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। नेता जी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर माकपा व किसान सभा की ओर से संकल्प सभा का आयोजन हुआ। सभा के माध्यम से लोगों के बीच सुभाषचन्द्र बोस के क्रांतिकारी विचारों से अवगत कराया गया। इसमें माकपा के कामरेड रुद्र प्रसाद मिश्र ने बताया गया कि किस प्रकार नेता जी ने अंग्रेजों की दमनकारी नीति के खिलाफ संघर्ष कर आजाद हिन्द फौज का गठन किया। इस अवसर पर मो. अली, चुनकूराम पाल एड, अजय सिंह, रामनेवाज, गोविन्द सिंह, शिवम, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, श्रीमेष, रामप्रकाश, पवन कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।