फोटो- 2- बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाते बसपाई
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 64वां जन्मदिन चित्रकूट जिले में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बसपाइयों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे एवं 64 पाउंड का केक भी काटा। इस मौके पर आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि रहे बसपा के बुंदेलखंड सेक्टर संयोजक डॉ मधूसूदन कुशवाहा ने एनआरसी को राष्ट्र विरोधी करार देते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार विकास और रोजगार जैसे मुददों पर जनता की आकांक्षाएं पूरी कर पाने में नाकाम रहीं है। वहीं पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह ने जन्मदिन के मौके पर बसपाईयों ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा मुखियों को सूबे का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।
सपा के बुंदेलखंड सेक्टर संयोजक और मुख्य अध्यक्ष डॉ मधूसूदन कुशवाहा ने कहा कि सरकार के युवाओं को रोजगार देने, विदेशों में जमा काला धन वापस लाने, महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने एवं किसानों की आय दोगुनी करने के किये गये खोखले दावों की पोल खुल गई है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदातें आम बात हो गई है। इस मौके पर मुख्यालय स्थित पुरानी कोतवाली परिसर में जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, वरिष्ठ नेता राजबहादुर वर्मा एवं जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद,वरिष्ठ नेता कौशलेंद्र कुमार, जमुना प्रसाद पाल, दिनेश चंद्र वर्मा, दरबारी लाल वर्मा, प्रेमचंद्र भारतीय, सोनपाल वर्मा, राजकमल, महेश पटेल, ऋषिकेश सिंह, मो0शफीक, प्रहलाद यादव, दीपक किशोर पटेल, भइया लाल निषाद, उदय प्रकाश प्रजापति, शिवकुमार साहू, कामता पटेल, नत्थू प्रसाद, जितेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, मइयादीन कुशवाहा, शंकर लाल आदि मौजूद रहे।