फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: हाईवे पर टकराईं बोलेरो, एसडीओपी के हमराही की मौत

विज्ञापन
फोटो- 6- पुष्पेंद्र सिंह-फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह बांधी गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो और पुलिस की बोलेरो की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पुलिस की बोलेरो चला रहे सतना एसडीओपी के हमराही की मौत हो गई। एसडीओपी चित्रकूट समेत आठ बाराती घायल हो गए। घायलों को आनन फानन अस्पताल में भर्ती कराया गया। बोलेरो चालक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहरा गांव के सोनू की बारात रैपुरा के देउंधा गांव शुक्रवार की रात गई थी। शनिवार की सुबह विदाई के बाद बराती नत्थू भवानीपुर, राहुल निवासी पथरा, राजेश, कुलदीप, तृजोल निवासी पाली व बदौसा के बोलेरो चालक सद्दाम बोलेरो से वापस गांव जा रहे थे।
उधर, मप्र सतना जिले के चित्रकूट के एसडीओपी आशीष जैन अपने हमराही इटावा हाल मुकाम नौबस्ता द्विवेदी नगर कानपुर निवासी पुष्पेन्द्र (34) पुत्र लखन सिंह कर्वी की ओर से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे। गाड़ी पुष्पेंद्र ही चला रहा था।
विज्ञापन

रामपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। इससे दोनों वाहन पलट गए। सूचना पर रैपुरा थाना प्रभारी राकेश मौर्य पहुंचे और गाड़ियाें के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया। पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी, जबकि बोलेरो चालक सद्दाम को प्रयागराज रेफर किया गया। पुलिस ने एसडीओपी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पुष्पेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हाईवे पर हुए इस हादसे से लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। बताया जाता है कि बरातियों को लेकर आ रहे बोलेरो चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। घायल बरातियों ने भी माना कि चालक ने नींद आने की बात कई बार की थी।
पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र के तीन साल का एक पुत्र है। पत्नी निधि सिंह शिक्षिका हैं। 28 नवंबर को पुष्पेंद्र के छोटे भाई शिवम की शादी थी। इसमें शामिल होने के बाद एक दिसंबर को ड्यूटी पर लौटे थे।

फोटो-5- चित्रकूट जिला अस्पताल में एसडीओपी आशीष जैन को भर्ती करने के लिए स्ट्रेचर से अंदर ले जाते पु- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें