फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ट्रैक्टर सवार दूसरा बाल बाल बचा

विज्ञापन
फोटो-10- घटना के बारे में बताता दुर्घटना में घायल ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के कुचारम पुलिया के समीप गिट्टी लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक की मौत हो गई। साथ में बैठा युवक बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

सकरौली ग्राम पंचायत के मजरा केवटरा निवासी कमतू (40) पुत्र पुर्री गांव के बिहारीलाल पुत्र राम नारायण के साथ शुक्रवार को धान बेचने मुख्यालय कर्वी आया था। देर शाम को वापस गिट्टी लोडकर घर जा रहा था। पुलिया पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गिर गया।
ट्रैक्टर से बिहारीलाल कूद गया। इससे वह बाल-बाल बच गया। ट्रैक्टर में दबने से चालक कमतू की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के तीन पुत्र, दो पुत्री, पत्नी बच्ची देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें