फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
फोटो-18- बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के शुभारंभ होने के बाद खुशी मनाते भाजपाई । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की शुरुआत होने पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। भरतकूप क्षेत्र के गोड़ा गांव स्थित एक्सप्रेसवे के रैंप पर चढ़कर पटाखे छुड़ाएं और ढोल की थाप पर नाचे। अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपाइयों ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन

गोड़ा गांव की तरफ से एक्सप्रेसवे पर चढ़े भाजपाइयों ने जिले के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की सौगात बताई। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलामंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, रवि त्रिपाठी, दिव्या त्रिपाठी, राजेश्वरी देवी, अंजू वर्मा, अमरावती मौजूद रहे।
भरतकूप क्षेत्र के आसपास के गांवों रौली कल्याणपुर, मानपुर, भारतपुर आदि में भी भाजपाइयों ने खुशियां मनाईं। जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शानू गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी मट्टू साहू, ओम साहू, सुनील कक्का, पप्पू गुप्ता, सदर रोड ने एक दूसरे को बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया। शेष जायसवाल, संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। जिले के राजापुर, मानिकपुर, मऊ, क्षेत्र में भी भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें