फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देकर मांगी पुरानी पेंशन

विज्ञापन
फोटो-14- डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरने को संबाधित करते माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवें - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पुरानी पेंशन बहाल कराने और सामूहिक बीमे की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना दिया। शनिवार को संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षकों ने कार्यालय परिसर में धरना देकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने कार्यालय परिसर में धरना दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार बढ़ा चुकी है, लेकिन प्रदेश के शिक्षकों का भत्ता नहीं बढ़ाया जा रहा है।
मांग की कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के बदले समान वेतनमान दिया जाए। माध्यमिक शिक्षकों व कर्मचारियों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दिलाई जाए। सामूहिक बीमा 2014 से बंद है, उसे चालू कराया जाए।
विज्ञापन

जिलामंत्री सूर्यभान सिंह ने कहा कि कोटे के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों की पदोन्नति के प्रस्ताव तत्काल संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजा जाए। कार्यालय पर विभिन्न विद्यालयों के लंबित अवशेष देयकों पर प्रभावी कार्यवाही कराकर जल्द भुगतान कराया जाए।
डीआईओएस बलिराज राम को शिक्षकों ने ज्ञापन देकर धरना खत्म कर दिया। अवधेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, राजकुमार, भारतभूषण, विष्णुदत्त, नंदलाल पाल, जयवीर सिंह व पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें