फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पिता और पुत्री घायल, गांव जाते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
फोटो-7- रीता सिंह- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। ईंट लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। रविवार की सुबह राजापुर थाना क्षेत्र के अनीपुर गांव के समीप हादसा हुआ।
विज्ञापन

किसान गुलजार सिंह अपनी पत्नी रीता (40) और बेटी के साथ बाइक से कर्वी मुख्यालय स्थित आवास से पुश्तैनी घर मलवारा फसल देखने जा रहे थे। राजापुर की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला की ट्रैक्टर की पहिये की चपेट में आने से मौत हो गई। पिता और पुत्री भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। उनके के एक पुत्र, एक पुत्री है। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर थाने में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर सदर विधायक अनिल प्रधान और भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें