फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : खोही क्षेत्र में तीन दिन से छह गांवों की बिजली गुल, भरतकूप, शिवरामपुर, सीतापुर क्षेत्र में पूरी रात नहीं रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप के पावर हाउस और मड़फा फीडर में आई खराबी के कारण रात में पांच घंटे बिजली बंद रही। वहीं, खोही क्षेत्र में तीन दिन से छह गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

भरतकूप कस्बा स्थित 33 केवी में रात को लगभग 11 बजकर 30 मिनट पर खराबी आने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। तड़के लगभग 3 बजे आई। इसी तरह से मड़फा फीडर में रात 12 बजे के लगभग खराबी आने से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। यहां सुबह 6 बजे के लगभग बिजली आई। भरतकूप कस्बा सहित क्षेत्र के रसिन, भारतपुर, रौलीकल्याणपुर और मड़फा फीडर से संबंधित मानपुर, घुरेटनपुर, सिलखोरी आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रही। वहीं, सदर विकास खंड के खोही क्षेत्र के छह गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीण कमलेश कुमार, धनंजय, प्रेम सिंह, मनोज कुमार, बुधविलाश, रामभवन, कैलाश पटेल, जयकरण आदि ने बताया कि शिकायत के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
बिजली विभाग के अधिशासी अधिकारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि बरसात के समय तारों व उपकरणों में फाल्ट की समस्या अधिक हो जाती है। कर्मचारी मरम्मत कर रहे हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें