फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटःटूरिस्ट बसों के लिए बवाले जान बने ट्रक

विज्ञापन
फोटो- 11- चित्रकूट के रामघाट मार्ग पर खड़ी टूरिस्ट बस - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में खनिज ढोने वाले ट्रक धर्मनगरी आने वाली टूरिस्ट बसों के लिए खतरा बने हुए है। कई बार ट्रक व बसों में भिड़ंत की घटनाएं हो चुकी है। यदि समय रहते कोई ठोस पहल नहीं की गई तो बड़ी घटना हो सकती हैं। वही कन्नौज में हुई घटना के बाद आरटीओ विभाग व यातायात विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रक चालकों को हिदायत दी है कि तेज गति से ट्रक न चलाए।
विज्ञापन

धर्मनगरी में रोजना 25 से देश के कई राज्यों से टूरिस्ट बसें आती है। यात्रियों के लिए जिले में चलने वाले ट्रक खासकर खनिज सामग्री लेकर चलने वाले ट्रकों से खतरा बना रहता है। तीर्थ स्थल के पास भरतकूप तीर्थ स्थल है जहां से ट्रकों का आना-जाना लगा रहा है। इसी तरह से एमपी क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में ट्रक धर्मनगरी होकर आते हैं। जो टूरिस्ट बसों के लिए खतरा बने हुए हैं। कई बार बसों व ट्रकों में भिड़ंत भी हो चुकी है। जिससे यात्री चोटिल हो गए है। लेकिन बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। कन्नौज घटना के बाद से परिवहन संभागीय विभाग व पुलिस यातायात विभाग के अधिकारी सजग दिखे। ट्रक चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि धीमी रफतार में ट्रक चलाए। पुलिस यातायात विभाग के यातायात प्रभारी योगेश कुमार ने धर्मनगरी क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखी।
तीन यात्रियों की मौत हो गई थी
चित्रकूट। इसके अलावा कई बार इन बसों की फिटनेस व कागजात सही न होने से जांच में बसें फंसती हैं। इसका खामियाजा तीर्थयात्रियों को भुगतना पड़ता है। खासकर रुपये बचाने के लिए यूपी-एमपी की सीमा पर परमिट का फांस रहता है। एक बार इसी कागजात चेक कराने के लिए एआरटीओ कार्यालय के पास टूरिस्ट बस खड़ी थी तब बस के ऊपर से गुजरी विद्युत तार की चपेट में आने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। तीन साल पहले एक टूरिस्ट बस जिले में आयी थी। जिसको चेकिंग के लिए आरटीओ विभाग के कर्मचारियों ने शहर के पिपरावल पुल के पास बस खड़ी कराई थी। बस का परिचालक बस के ऊपर खड़ा होकर सामान निकालने लगा था। जिसकी हाईटेंशन तार में छू जाने से तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें