फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट :सावन की अमावस्या कल, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त,

विज्ञापन
फोटो-1- रामघाट पर मंदाकिनी में स्नान करने के लिए मौजूद श्रद्घालु। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। सावन माह की अमावस्या 28 जुलाई को है। दो दिन पहले से ही हजारों श्रद्धालुओं का धर्मनगरी में आगमन हो गया है। जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जिले में हो रही बारिश और मंदाकिनी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन अलर्ट है। नदी में नहाने वालों की सुरक्षा के लिए जंजीर लगाई गई हैं। गोताखोरों संग पुलिस टीम दो नावों से मंदाकिनी नदी में नहाने वालों की निगरानी करेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने पूरे मेला क्षेत्र में अधिकारियों की ड्यूटी चार्ट की जानकारी लेने के बाद सभी को अपने कार्यक्षेत्र में पहुंचने के निर्देश दिए। एसपी अतुल शर्मा ने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि बुधवार को सुबह से अपनी ड्यूटी पर पहुंचें। एसडीएम पूजा यादव ने बताया कि चेतावनी के बोर्ड भी लगाए गए हैं।
रामघाट पर विशेष पूजन
सावन माह की अमावस्या के एक दिन पूर्व बुधवार को रामघाट व मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर में विशेष पूजन कार्यक्रम होगा। समाजसेवी विवेक अग्रवाल 13 किलो चांदी की जलहरी व छत्र के साथ 51 किलो का घंटा मंदिर में लगवाएंगे। इस दौरान कई साधु-संत भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें