फोटो- 5- महिला क्रिकेट में हरियाणा को हराने के बाद जीत की खुशी मनातीं अलीगढ़ टीम की खिलाड़ी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय महिला क्रिकेट के सुभाष चैलेंज कप में अलीगढ़ और बरेली के बीच मैच हुआ। एकतरफा मुकाबले में अलीगढ़ ने मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को महिला क्रिकेट के दूसरे लीग मैच में समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर टॉस कराया। टॉस जीत कर बरेली ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 60 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम ने 6.2 ओवर में दो विकेट खोकर आसान लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब नीरज राजपूत को मिला। प्रवक्ता आलोक यादव ने बताया कि फाइनल मैच आज शुक्त्रस्वार को अलीगढ़ बनाम कानपुर के बीच मैच होगा। मैच के दौरान राकेश मिश्रा, लोकेश सिंह आदि मौजूद रहे।