चित्रकूट। विभिन्न मांगों को लेकर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश तिवारी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसके अलावा अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। चेताया कि अगर एक माह के अंदर मांगें पूरी न हुईं तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
अधिवक्ताओं ने कहा कि किसान परिवार के अधिवक्ताओं को किसान सम्मान निधि मिले। आयुष्मान योजना का लाभ सभी अधिवक्ताओं को दें। विधि व्यवसाय के साथ अन्य कारोबार करने की स्वतंत्रता दी जाए। इस संबंध में एडवोकेट्स एक्ट में आवश्यक संशोधन हो।
इस वर्ष तक के प्रारंभिक विधि व्यवसाय की अवधि में कम से कम पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय के अलावा अधिवक्ताओं के निवास के लिए मुख्यालय में आवासीय पट्टे व खाली मकानों के आवंटन का प्रावधान करें। न्यासी परिषद से जीवनकाल में आर्थिक सहायता की व्यवस्था रहे।
ज्ञापन में चेताया कि यदि एक माह के अंदर मांगें नहीं मानी गई तो देशव्याप आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया है। इस मौके पर जिले के समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे।