फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : यमुना में नहा रहा युवक डूबा, चाचा के साथ कौशांबी से पैदल मैहर दर्शन करने जा रहा था

विज्ञापन
फोटो-3- यमुना नदी में डूबे युवक की नाव से तलाश करते गोताखोर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। यमुना में नहाते समय युवक डूब गया। गोताखोरों से पुलिस तलाश करा रही है।
विज्ञापन

कौशांबी के पिपरकुंडी निवासी पंकज तिवारी ने बताया कि वह अपने भतीजे अनुज (23) पुत्र पवन तिवारी के साथ सोमवार की शाम पैदल मैहर दर्शन करने निकला था। मंगलवार सुबह राजापुर में तुलसी घाट पर यमुना में दोनों लोग नहाने लगे। इस बीच अनिल गहराई में चला गया। शोर मचाने पर स्थानीय लोगों की सूचना पर राजापुर पुलिस पहुंची।
राजापुर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने बताया पांच गोताखोरों को तलाश में लगाया गया है। थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि नदी में तेज बहाव है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीम को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पिता पवन ने बताया कि अनुज घर का इकलौता बेटा था। बड़ी बेटी मुस्कान की शादी हो चुकी है। अनुज दिल्ली में नौकरी कर रहा था। घर में मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें